Bhagvat-Rahasya-Hindi-भागवत रहस्य-173


कुछ भी बोलने की भरतजी की इच्छा नहीं थी।
वो सोचते है कि -शरीर की पुष्टता और  दुबलापन -वह तो  शरीर का धर्म है। आत्मा को तो कुछ भी नहीं होना है। यह राजा मेरे शरीर से बातें करता है,अतः उसके साथ बोलना आवश्यक नहीं है। मै मौन ही रहूँगा।
भरतजी फिर सोचने लगे कि मेरा अपमान कुछ भी महत्व नहीं रखता,
किन्तु जिसे उठाया है,वह रहूगण राजा यदि नरकवासी होगा तो पृथ्वी पर से सत्संग की महिमा नष्ट हो जाएगी।
जगत  में सत्संग की बड़ी महिमा है। चाहे कुछ भी हो किन्तु राजा को जब मैने अपने कंधे पर रखा ही है
तो उसका उध्धार भी करूँगा। उन्होंने राजा को उपदेश देने का निश्चय किया। आज तक वे मौन रहे थे।
पर,सत्संग की महिमा को निभाने के लिए आज जड़भरत ने बोलना चाहा। राजा के लिए उन्हें दया आई।

राजा खुद का कल्याणके लिए  कपिल मुनि के आश्रम में तत्वज्ञान का उपदेश प्राप्त करने के लिए जा रहे है।
वैसे तो कहा गया है कि-उपदेश लेने के लिए दीन होकर,नम्र होकर,अधिकारी होकर,जाना चाहिए
जब की राजा तो अपना अहंभाव साथ लेकर जा रहा था ।

"आज से उसे अधिकारी बनाऊँगा।"
यह सोचकर भरजी को बोलने की इच्छा हुई। भरतजी कहने लगे -
हे राजन! यह सत्य है कि मै पुष्ट  हूँ। पर तुम्हारे कथन से न तो मेरी निंदा हुई है और न ही उपहास।
मोटापन या दुबलापन तो शरीर का धर्म है। इससे आत्मा का कोई सम्बन्ध नहीं है।
हे राजन! मै जीते जी मरा हुआ हूँ,ऐसा जो तुमने कहा  है,वह भी सच ही है,
क्योंकि सारा जगत जीते जी मृत-सा ही होता है।
यह पालकी भरी हुई है और उसमे बैठे हुए तुम भी जीते होने पर भी मरे हुए ही हो।

सभी विकारी वस्तुओं का आदि और अंत होता है। जो जन्मे है उन सभी को मरना है।
राजन तुम भी मरे हुए से ही हो। यह शरीर शव के समान ही है।

आत्मा और शरीर  के धर्म भिन्न है। आत्मा निर्लेप है। आत्मा मन का दृष्टा है,साक्षी है।
ज्ञानी पुरुष ईश्वर के सिवा  अन्य किसी वास्तु या व्यक्ति को सत्य नहीं मानते।
सभी जीवों में परमात्मा विध्यमान है,फिर इनमे से कौन राजा जाए और कौन सेवक?
व्यवहारिक दृष्टि से ये भेद है,अन्यथा तात्विक दृष्टि से तो ”मै’ और “तुम”एक ही है।

राजन,केवल ईश्वर ही सत्य है।
तुमने जो मुझे कहा कि तुम मुझे मारोगे तो बताओ कि शरीर को मारने से मेरी चाल बदल जाएगी ?
ये  सब शरीर के धर्म है। शरीर को शक्ति देता है मन और मन को शक्ति देती है बुध्धि।
बुध्धि को चेतना देने वाली है आत्मा अर्थात “मै” . शरीर के धर्म मुझे प्रभावित नहीं कर सकते।

राजन मै इस प्रकार चल रहा हूँ कि चींटी आदि मेरे पाँव टेल आकर कही कुचल न जाए।
चलते हुए मुझसे कही पाप न हो जाये। ऐसा  सोचकर मै छलांग मारता हूँ।
मेरे श्रीकृष्ण सभी जगह विराजमान है।
मै इन सब जीव-जंतुओं का ख्याल करता हुआ चलता हूँ कि कहीं ये कुचल न जाये।
चींटी में भी ईश्वर है,ऐसा मानकर मे अपने कृष्ण का चिंतन करता हुआ चलता हूँ,अतः मेरी चाल तो ऐसी ही रहेगी।


   PREVIOUS PAGE          
        NEXT PAGE       
      INDEX PAGE